Questions to ask your doctor | कुछ ऐसे प्रश्न जो आप अपने डॉक्टर से पूछना चाहेंगे/गी
Here are some questions in Hindi that you may want to ask your cancer care team. यहाँ हिंदी में कुछ ऐसे प्रश्न दिए गए हैं जो आप अपनी कैंसर देखभाल टीम से पूछना चाह सकते/ती हैं।

कुछ ऐसे प्रश्न जो आप अपने डॉक्टर से पूछना चाहेंगे/गी
अपनी आवश्यकतानुसार सभी प्रश्न पूछें। अपने प्रश्नों का उत्तर मिलने से आपको सूचित निर्णय लेने में मदद मिलती है।
आपका निदान
- मैं किस प्रकार के कैंसर से पीड़ित हूँ?
- क्या कैंसर फैल गया है? यदि हाँ, तो यह कहाँ फैला है? यह कितनी तेजी से फैल रहा है?
- कैंसर किस स्टेज पर है? इसका क्या अर्थ है?
- इस प्रकार के कैंसर के लिए कौन से नवीनतम टेस्ट और उपचार उपलब्ध हैं? मैं इन्हें कहाँ से प्राप्त कर सकता हूँ?
- मुझे कौन से मेडिकल पेशेवरों से मिलना होगा?
- क्या मेरी भाषा बोलने वालों के लिए कोई कैंसर सहायता समूह उपलब्ध है?
टेस्ट करवाना
- मुझे कौन से टेस्ट करवाने होंगे? टेस्ट में क्या होगा?
- टेस्ट के परिणामों से हमें क्या पता चलेगा? इन परिणामों से मुझे दिए जाने वाले उपचार पर क्या प्रभाव होगा?
- इन टेस्टों के लाभ और जोखिम क्या हैं?
उपचार के बारे में
- क्या आप मेरी उपचार योजना के बारे में बता सकते हैं? उपचार का उद्देश्य क्या है?
- क्या मैं उपचार के दौरान काम कर पाऊँगा/गी?
- यदि इस उपचार से कोई लाभ नहीं होता है तो क्या होगा?
- मुझे कितने समय तक उपचार करवाना होगा?
- मेरा उपचार कहाँ होगा?
- मुझे कैसे पता चलेगा कि उपचार से लाभ हो रहा है? मुझे कब पता चलेगा?
- उपचार में कितना खर्चा होगा? क्या यह मेडिकेयर या प्राइवेट स्वास्थ्य बीमा में कवर होगा?
- पब्लिक और प्राइवेट कैंसर उपचार में क्या अंतर है?
- क्या मैं किसी अन्य से सलाह ले सकता/ती हूँ?
संभावित दुष्प्रभाव
- हर उपचार के क्या संभावित दुष्प्रभाव हो सकते हैं? इनका प्रबंधन कैसे किया जा सकता है?
- दुष्प्रभाव कितने समय तक रहेंगे?
- क्या दुष्प्रभावों में कोई सुधार होगा या फिर यह लंबे समय तक रहेंगे?
- यदि मुझ पर कोई दुष्प्रभाव होता है तो उपचार के दौरान मैं किससे बात कर सकता/ती हूँ?
- ऐसे कौन से दुष्प्रभाव हैं जिनके बारे में मुझे अपनी उपचार टीम को शीघ्र बताना चाहिए?
- क्या कोई ऐसी दवा है जिसे मैं दुष्प्रभावों को रोकने या कम करने के लिए ले सकता/ती हूँ?
- क्या कोई ऐसी कॉम्प्लिमेंट्री थेरेपी उपलब्ध है जिससे मुझे मदद मिल सकती है?
उपचार समाप्त होने के बाद
- उपचार समाप्त होने के बाद मुझे कितनी बार चेक-अप करवाना होगा?
- चेक-अप अपॉइंटमेंट के लिए मुझे किससे मिलना होगा?
- यदि मैं कैंसर से दोबारा पीड़ित हो जाता/ती हूँ, तो मुझे कैसे पता चलेगा? मैं कौन सा उपचार करवा सकता/ती हूँ?
यदि एडवांस्ड (विकसित) कैंसर का निदान होता है
- एडवांस्ड कैंसर के उपचार का उद्देश्य क्या है?
- क्या कोई ऐसे नए उपचार उपलब्ध है जिनका उपयोग मैं कर सकता/ती हूँ? क्या इन उपचारों से मेरे ठीक होने की संभावना बढ़ेगी?
- मैं अपने लक्षणों से राहत पाने के लिए कौन से उपचार या देखभाल प्राप्त कर सकता/ती हूँ?
- यदि मेरा परिवार और मेरे मित्र घर पर मेरी देखभाल करते हैं, तो उन्हें क्या मदद मिल सकती है
- क्या आप मेरे परिवार को यह बताने में मेरी मदद कर सकते हैं कि क्या हो रहा है?
अपने डॉक्टर से कैसे बात करें
अपने डॉक्टर के साथ उपचार से पहले, इसके दौरान और बाद में निर्धारित अपॉइंटमेंट का अधिकतम लाभ उठाने के लिए, आप ये कर सकते/ती हैं:
क्लिनिकल ट्रायल में भाग लेना
आपकी मेडिकल टीम आपको क्लिनिकल ट्रायल में भाग लेने का सुझाव दे सकती है। क्लिनिकल ट्रायल में नए या संशोधित उपचारों और बीमारी का निदान करने के तरीकों का परीक्षण किया जाता है। क्लिनिकल ट्रायल के बारे में पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न:
- क्लिनिकल ट्रायल में भाग लेने का क्या अर्थ है?
- क्या मेरे लिए कोई उचित क्लिनिकल ट्रायल उपलब्ध है?
- मुझे क्लिनिकल ट्रायल में भाग लेते हुए क्या करना होगा?
- मुझे इससे क्या लाभ और जोखिम हो सकते हैं?
- क्या मुझे क्लिनिकल ट्रायल में भाग लेने से मना करने का अधिकार है?
- क्या मैं किसी भी समय क्लिनिकल ट्रायल से नाम वापस ले सकता/ती हूँ?
- क्या इस प्रकार के अध्ययन मेरे लिए या दूसरों के लिए महत्वपूर्ण हैं?
अपनी भाषा में मदद और जानकारी कहाँ से प्राप्त करें
- Cancer Council को 13 11 20 पर कॉल करें। हम आपको दुभाषिया सेवाओं से जोड़ सकते हैं और आपकी भाषा में संसाधन भी दे सकते हैं।
- TIS National को 131 450 पर कॉल करें। यह निशुल्क दुभाषिया सेवा है जो आपको अपनी मेडिकल अपॉइंटमेंट के लिए या Cancer Council से संपर्क करने के लिए किसी दुभाषिए से जोड़ सकती है।
Questions to Ask Your Doctor
Mariad O’Gorman, Clinical Psychologist, Bankstown Cancer Centre & Liverpool Cancer Therapy Centre, NSW; Gillian Blanchard, Oncology Nurse Practitioner, Calvary Mater Newcastle, NSW & Director, Cancer Nurses Society of Australia; Kevin Bloom, Senior Social Worker, Haematology and Bone Marrow Transplant, NSLHD – Royal North Shore Hospital, NSW; Community reviewers; Alexandria Hitchen, Clinical Nurse Educator, Cancer Services, Central West Cancer Care Centre, NSW; Dr Yada Kanjanapan, Medical Oncologist, Icon Cancer Centre Canberra, Canberra Hospital, ACT; Vanessa Saunders, 13 11 20 Consultant, Cancer Council NSW.
Translation services provided by Polaron Connect using translators accredited by the National Accreditation Authority for Translators and Interpreters Ltd, with translations also reviewed by in-community language reviewers.
View the Cancer Council NSW editorial policy.