Coping with a diagnosis | कैंसर के निदान का सामना करना

Learn more about the emotional impact of being told you have cancer. आपको कैंसर होने के बारे में बताए जाने के भावनात्मक प्रभाव के बारे में और जानें।

Coping with a diagnosis fact sheet cover
Download PDF

कैंसर से पीड़ित होने के बारे में जानना आपके लिए ज़िंदगी बदलने वाला क्षण हो सकता है। आप कई विभिन्न प्रकार की भावनाएँ महसूस कर सकते/ती हैं, और इसमें कुछ गलत नहीं है। हर कोई इसका सामना अपने तरीके से करता है।

पहले तो, इस पर विश्वास करना या इसे समझना मुश्किल लग सकता है। आपके मन में यह प्रश्न उठ सकता है “मैं ही क्यों?”, या आप अपने भविष्य को लेकर दुखी, क्रोधित या चिंतित महसूस कर सकते/ती हैं। ऐसा महसूस करना सामान्य है।

अपने डॉक्टर से अपने निदान के बारे में बात करें। आप देखेंगे कि कैंसर के बारे में और अधिक जानने से डर कम करने में मदद मिलती है।


यह जानें कि आप क्या उम्मीद कर सकते/ती हैं

कैंसर और उसके उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त करने से आपको निर्णय लेने, आगे की योजना बनाने और अधिक सुरक्षित महसूस करने में मदद मिल सकती है। और अधिक जानकारी पाने के लिए:

यदि आप अपनी मेडिकल अपॉइंटमेंट के लिए दुभाषिए का प्रयोग करना चाहते/ती हैं या Cancer Council में किसी अनुभवी स्वास्थ्य पेशेवर से बात करना चाहते/ती हैं, तो “मदद और जानकारी कहाँ से प्राप्त करें” अनुभाग देखें।


दुनिया के बारे में अपने नज़रिए और अपनी मान्यताओं पर प्रश्न करना सामान्य है। उसके बारे में जानने, और यह पता लगाने से कि यह बहुत सामान्य है, बहुत मदद मिलती।

DAVID

इसका सामना करने में आपकी मदद के लिए कुछ सुझाव

हर व्यक्ति कैंसर के निदान का सामना करने में मदद के लिए विभिन्न तरीके ढूंढता है। कुछ तरीकों में ये शामिल हैं:

सक्रिय रहें
शोध से यह पता चला है कि नियमित शारीरिक गतिविधि से तनाव, चिंता और अवसाद की भावनाओं से निपटने में मदद मिल सकती है। इससे ऊर्जा स्तर में बढ़ोतरी और अच्छी तरह से नींद आने में भी मदद मिल सकती है। यहाँ तक कि थोड़ी देर टहलने से भी मदद मिल सकती है।
Cartoon icon of fruit and vegetablesपौष्टिक खाना खाएँ
पौष्टिक खाना खाने और खूब पानी पीने से आपके शरीर को शारीरिक और भावनात्मक तनाव से निपटने में मदद मिलेगी। अपने डॉक्टर से बात करें – वे आपको किसी आहार विशेषज्ञ से मिलने की सलाह दे सकते हैं।
Icon of headphones and music noteअपनी पसंद के अनुसार काम करें
इस बारे में सोचें कि आपको आराम करने और अच्छा महसूस करने के लिए कौन सी चीज़ें
 पसंद हैं। यह म्यूज़िक सुनना, प्रकृति में समय व्यतीत करना, नहाना या मसाज करवाना हो सकता है। अपनी पसंद के अनुसार काम करने से आप बेहतर महसूस कर सकते/ती हैं।
Candleआध्यात्मिकता की ओर ध्यान लगाना
कुछ लोगों को अपने विश्वास, धर्म या आध्यात्मिकता की ओर ध्यान लगाने से उद्देश्य और आराम मिलता है। कैंसर का निदान होने से गहरी मान्यताओं को ठेस लग सकती है। किसी आध्यात्मिक देखभालकर्ता या धार्मिक नेता से बात करने से मदद मिल सकती है।
Heart-shaped Icon of holding hands, in two coloursमदद लें
आप किसी स्वास्थ्य पेशेवर जैसे साइकोलॉजिस्ट या काउंसलर से बात कर सकते/ती हैं। Cancer Council आपको आपकी भाषा बोलने वाले और समान अनुभवों से गुजरने वाले किसी व्यक्ति से भी जोड़ सकती है।

कैंसर के निदान के बारे में अन्य लोगों को बताना

आपको लोगों को अपने कैंसर के बारे में बताना मुश्किल लग सकता है। आपको व्यक्तिगत मामलों पर बात करना असहज लग सकता है, या आप इस बारे में अनिश्चित हो सकते हैं कि आपके साथी, परिवार या मित्र की प्रतिक्रिया क्या होगी। ऐसा हो सकता है कि आप इस जानकारी से दूसरों पर बोझ न डालना चाहें। आप केवल करीबी पारिवारिक सदस्यों को ही इस बारे में बताना चाह सकते/ती हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपनी जानकारी किसके साथ साँझा करना चाहते/ती हैं।

कुछ समुदायों में, जब किसी व्यक्ति को कैंसर से पीड़ित होने के बारे में पता चलता है, तो उसे शर्म या डर का सामना करना पड़ सकता है। इससे आप अलगाव या अकेलापन महसूस कर सकते/ती हैं। किसी सामाजिक कार्यकर्ता, साइकोलॉजिस्ट या काउंसलर से बात करने से मदद मिल सकती है।

यदि आप अपने परिवार और मित्रों को बताने के लिए मदद चाहते/ती हैं, तो Cancer Council को 13 11 20 पर कॉल करें। यदि आपको Cancer Council के साथ अपनी कॉल के लिए दुभाषिए की आवश्यकता है, तो “मदद और जानकारी कहाँ से प्राप्त करें” अनुभाग देखें।


काउंसलर के साथ बात करने से मुझे एहसास हुआ कि मुझे अकेले इसका सामना करने की आवश्यकता नहीं है। मुझे बस पीछे मुड़कर सभी संभावनाओं को देखने की ज़रूरत है।

SANDRA

बच्चों से कैंसर के बारे में बात करना

जब किसी को कैंसर से पीड़ित होने का पता चलता है, तो वे बच्चों को इस बारे में न बताना ही बेहतर समझते हैं। ऐसे समय में माता-पिता स्वयं भी भयभीत या चिंतित महसूस कर सकते हैं, और वे अपने बच्चों को इन भावनाओं को महसूस नहीं होने देना चाहते हैं।

बच्चे अक्सर यह जान लेते हैं कि कुछ ठीक नहीं है। यदि बच्चों से स्पष्ट रूप से और ईमानदारी से बात की जाए तो उन्हें सुरक्षित महसूस करने और कम भ्रमित होने में मदद मिल सकती है। इससे उन्हें प्रश्न पूछने और घटित चीजों के बारे में अपने विचार साँझा करने का मौका भी मिलता है।

यदि आप उनसे कैंसर के बारे में बात करने में असहज महसूस करते/ती हैं, तो आप अपने डॉक्टर, परिवार के किसी सदस्य, मित्र या स्कूल काउंसलर से मदद ले सकते/ती हैं।


अपनी भाषा में मदद और जानकारी कहाँ से प्राप्त करें

  • Cancer Council को 13 11 20 पर कॉल करें। हम आपको दुभाषिया सेवाओं से जोड़ सकते हैं और आपकी भाषा में संसाधन भी दे सकते हैं।
  • TIS National को 131 450 पर कॉल करें। यह निशुल्क दुभाषिया सेवा है जो आपको अपनी मेडिकल अपॉइंटमेंट के लिए या Cancer Council से संपर्क करने के लिए किसी दुभाषिए से जोड़ सकती है।

See who reviewed this content. यह सामग्री की समीक्षा किसने की है, देखें।

Coping with a Diagnosis

Mariad O’Gorman, Clinical Psychologist, Bankstown Cancer Centre & Liverpool Cancer Therapy Centre, NSW; Gillian Blanchard, Oncology Nurse Practitioner, Calvary Mater Newcastle, NSW and Director, Cancer Nurses Society of Australia; Kevin Bloom, Senior Social Worker, Haematology and Bone Marrow Transplant, NSLHD – Royal North Shore Hospital, NSW; Community reviewers; Vanessa Saunders, 13 11 20 Consultant, Cancer Council NSW.

Translation services provided by Polaron Connect using translators accredited by the National Accreditation Authority for Translators and Interpreters Ltd, with translations also reviewed by in-community language reviewers.

View the Cancer Council NSW editorial policy.